फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वर्दी में पकड़ा गया फर्जी दरोगा गया जेल

वर्दी में पकड़ा गया फर्जी दरोगा गया जेल

Tue, 10 Oct 2017 07:35 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
वर्दी में पकड़ा गया फर्जी दरोगा गया जेल
शाहजहांपुर। स्टेशन रोड से सोमवार रात पुलिस की वर्दी में पकड़े गए फर्जी दरोगा के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे मंगलवार को सदर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस को उसके पास तलाशी के दौरान सात मोबाइल, 520 रुपये, अधिकारियों के बिना हस्ताक्षर वाला पुलिस का परिचय पत्र और चाभी के दो गुच्छे, एटीएम, पैन कार्ड आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना संधना क्षेत्र के गांव सरैया ईशागंज निवासी फर्जी दरोगा संतोष कुमार भारतीय पुत्र राजकुमार भारतीय ने पुलिस को बताया कि उसने छह माह पहले सीतापुर में बस स्टैंड के पास जयहिंद टेलर से 15 सौ रुपये में वर्दी खरीदी थी और दरोगा वाले स्टार भी उसने 240 रुपये में अलग से लिए थे। नेम प्लेट भी वहीं पास में बनवा ली। इंटर पास संतोष ने बताया कि उसे पुलिस में जाने का शौक था, दो बार उसने आवेदन किया लेकिन उसके पास कॉल लेटर नहीं आया, इसलिए उम्मीद टूट गई। इसलिए उसने पुलिस की वर्दी ही खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed