{"_id":"596a2d374f1c1b2c598b4632","slug":"11500130615-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ लौटी युवती की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ लौटी युवती की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Sat, 15 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौसरकोठी (शाहजहांपुर)। तीन दिन पहले प्रेमी संग लौटी युवती की अपने ही घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा हैं कि युवती ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के संबंध पड़ोसी युवक से हो गए थे। दोनों लोग एक दूसरे से चोरी-छिपे मिला करते थे। परिवारवालों को जानकारी हुई तो दोनों के मिलने रोक लगा दी गई। इसके बाद वे एक दूसरे से मिलने के लिए परेशान हो उठे। मौका मिलने पर जब दोनों की मुलाकात हुई तो उन लोगों ने घर भागने का फैसला कर लिया। दोनों घर से चले गए। जब घर वालों को जानकारी हुई तो युवती के परिजनों ने युवक के घरवालों पर लड़की की बरामदगी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी दबाव के चलते वे दोनों तीन दिन पहले लौटे तो दोनों अपने-अपने घर चले गए। शनिवार सुबह युवती की संदिग्ध हालात में अपने ही घर में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। शाम तक चर्चाओं का बाजार गरम रहा। बताया जा रहा है कि लड़की ने फांसी लगाकर जान दी है।