फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग कर फैलाई दहशत

दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Tue, 11 Jul 2017 06:11 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग कर फैलाई दहशत
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला जियाखेल में खाली प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर मंगलवार सुबह मारपीट के बाद पथराव व फायरिंग हुई। इससे इलाके में अफरातफरी के साथ ही दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। मारपीट के दौरान एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष को भी चोटें आईं हैं। दोनों ओर से मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला जियाखेल निवासी प्यारे बेग कबाड़ का काम करते हैं। उन्होंने काफी समय पहले डॉ. जब्बार के मकान के पास एक प्लाट खरीदा था। बताते हैं कि इस प्लाट को जब्बार खरीदना चाहते थे। इसी बात पर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे प्यारे बेग प्लाट में निर्माण कार्य करवाने के लिए राजमिस्त्री और मजदूरों के लेकर पहुंच गए। नींव खुदाई के दौरान डॉ. जब्बार ने यह कहकर विरोध शुरू कर दिया कि उनके मकान की दीवार दरक रही है। इस बात पर दोनों के बीच बहस के साथ ही विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से और लोग भी आ गए, फिर हाथापाई होने के साथ ही दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे और फायरिंग शुरू हो गई। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सुमित शुक्ला, इंस्पेक्टर हरीश राजपूत भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने काम कर रहे मजदूरों व राजमिस्त्री को हिरासत में ले लिया। बाद में जानकारी करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान मारपीट में घायल हुए प्यारे बेग और उनके बेटे अकलाख बेग व नाजिया, गदर बेग, ख्वाजा बेग का मेडिकल कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी मामूली चोटें आईं हैं। दोनों ओर से तहरीर दी गई।
विज्ञापन


दो पक्षों में विवाद हो गया था। अब मामला शांत हैं। जिन लोगों को चोट लगी है, उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अभी प्यारे बेग की ओर से तहरीर मिली है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित शुक्ला, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed