{"_id":"5c82bc22bdec22146f5141de","slug":"111552071714-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने की ग्राम प्रधान के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने की ग्राम प्रधान के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूथा में शुक्रवार देर शाम ग्राम प्रधान के अपहरण की कोशिश की गई। हालांकि, किसी तरह प्रधान बच निकला। सूचना मिलने पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
ग्राम पंचायत सूथा के प्रधान नीलू शुक्रवार शाम गांव में ही घूमने निकले थे। देर शाम वह अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे छह लोगों ने प्रधान को घेर लिया। प्रधान का आरोप है कि उनके अपहरण की कोशिश की गई। हालांकि, वह लोगों को पहचान नहीं सके। प्रधान के अपहरण की कोशिश की सूचना थाना पुलिस को मिली तो वहां भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश की। एसओ खुदागंज राजेंद्र बहादुर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। प्रधान को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरने की कोशिश की थी। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि प्रधान की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है।