फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी को बंथरा में दबिश

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी को बंथरा में दबिश

Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी को बंथरा में दबिश
 पुलिस टीम पर सोमवार रात फायरिंग करके फरार हुए ददरौल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश पाल सिंह उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी को पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। बंथरा स्थित मकान में बुधवार रात पुलिस ने एक बार फिर से दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चला। कांट क्षेत्र के एक गांव से भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है। अब पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में हरदोई गई है।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली की मुन्ना अपने घर बंथरा में मौजूद है, इस पर इंस्पेक्टर अशोक पाल सीओ मंगल सिंह रावत व पुलिस फोर्स को साथ लेकर बंथरा पहुंचे। यहां पुलिस ने उसके घर के अलावा अन्य संदिग्ध स्थानों पर छापामारी की लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं एक टीम ने कांट क्षेत्र मेें स्थित उसकी ससुराल में भी छापामारी की लेकिन यहां भी उसकी तलाश पूरी नहीं हो पाई। अब पुलिस की एक टीम हरदोई स्थित उसकी ननिहाल भेजी गई है। पुलिस को उम्मीद है वह ननिहाल या उसके आसपास के इलाके में हो सकता है। पुलिस की इस सख्ती के पीछे एक वजह यह है कि 70-80 मुकदमों में आरोपी होने के बाद भी बढ़े हुए हौसलों को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह कभी भी और भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। वैसे पुलिस उसके पीछे लगी भी इसी वजह से है कि उसने पुलिस को चुनौती देते हुए उस पर फायर कर दिए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed