फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   यूपी 100 को खदेड़ा, कोतवाल पर भी झोंका फायर

यूपी 100 को खदेड़ा, कोतवाल पर भी झोंका फायर

Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100 को खदेड़ा, कोतवाल पर भी झोंका फायर
यूपी 100 को खदेड़ा, कोतवाल पर भी झोंका फायर
विज्ञापन

सरिफिरे ने भुलभुलागंज में फायरिंग कर दहशत फैलाई
पौनिया और 12 बोर के जीवित कारतूसों समेत दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद(शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव भुलभुलागंज में शनिवार शाम एक सिरफिरे ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। उसने 12 बोर की पौनिया से करीब 30-35 फायर किए। गांव के लोग घरों में दुबक गए। सूचना पर यूपी 100 पहुंची तो सिरफिरे ने यूपी 100 को भी फायरिंग कर खदेड़ दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो सिरफिरे ने कोतवाल हरेंद्र सिंह पर भी फायर झोंक दिया। वह बाल-बाल बचे। बाद में पुलिस ने आरोपी को एक पौनिया 12 बोर और दो कारतूसों के साथ दबोच लिया।
गांव भुलभुलागंज के नेमचंद्र की गाय करीब एक महीने पहले कटीले ब्लेड वाले तारों में उलझ कर घायल हो गई थी। कुछ दिन बाद गाय की मौत हो गई। नेमचंद्र को शक था कि उसकी गाय गांव के ही कप्तान सिंह के खेत में लगे ब्लेड वाले तारों में उलझने से घायल हुई थी। उसने कई बार कप्तान सिंह को बुरा-भला भी कहा। इसी को लेकर नेमचंद्र कप्तान सिंह रंजिश मान रहा था। शनिवार शाम करीब चार बजे नेमचंद्र 12 बोर की पौनिया और कारतूस की पेटी लेकर कप्तान के दरवाजे पर पहुंचा। उसने यहां अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। कप्तान के घर वालों समेत पड़ोस के लोग भी दहशत में आकर घरों में दुबक गए। कप्तान ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। मौके पर यूपी 100 की गाड़ी पहुंची तो नेमचंद्र ने उसे भी फायरिंग कर खदेड़ दिया। इसके बाद वह एक खेत में जाकर छिप गया।
विज्ञापन

इस बारे में सूचना मिलने पर कोतवाल हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वह खेत के पास आरोपी की तलाश में कांबिंग कर रहे थे तो आरोपी ने कोतवाल पर भी फायर झोंक दिया। वह बाल-बाल बचे। इसके बाद घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने नेमचंद्र को दबोच लिया। उसके पास से 12 बोर की पौनिया और दो जीवित कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
आरपी के पास से पौनिया और 2 बोर के दो जीवित कारतूस मिले हैं। गांव वालों ने बताया कि उसने करीब 30-35 फायर किए थे। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कप्तान सिंह की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed