फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collides with stray cattle; liquor shop salesman dies.

Kannauj News: आवारा गोवंश से टकराई बाइक, शराब दुकान के सेल्समैन की मौत

Fri, 11 Sep 2026 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with stray cattle; liquor shop salesman dies.
सौरिख (कन्नौज)। जरारा में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करने वाले युवक की बाइक आवारा गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर निवासी मनोज (35) छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जरारा गांव में शराब दुकान पर सेल्समैन थे। गुरुवार देर शाम दुकान बंद कर मनोज बाइक से घर लौट जा रहे थे। सकरावा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास नहर पुल के पास पहुंचने पर अचानक सड़क पर आए आवारा गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने एंबुलेंस से मनोज को सीएचसी सौरिख भिजवाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी पुष्पा देवी व बेटी खुशी (13) का रो-रोकर बुरा हाल हो है। थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई गुहार
ग्रामीणों का कहना है कि मिर्जापुर नहर पुल और आसपास के इलाकों में आवारा गोवंशों के झुंड अक्सर सड़कों के बीचों-बीच डेरा डाले रहते है, जिससे आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन द्वारा क्षेत्र में गोशालाओं के संचालन के दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी मवेशी सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों को गोशाला में संरक्षित किया जाए, ताकि अन्य किसी का परिवार इस तरह न उजड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed