फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Explosion at Sanchi Point Plant, one person killed and another injured.

इंदौर में हादसा: सांची प्लांट में हुआ विस्फोट, कढ़ाई फटने से कर्मचारी की मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 11 Sep 2026 09:55 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 09:55 PM IST
सार

इंदौर के मांगलिया स्थित सांची दूध प्लांट में पेड़े बनाने वाली यूनिट की कढ़ाई अचानक फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हुआ। प्रारंभिक तौर पर गैस का दबाव बढ़ने की आशंका है। पुलिस और प्लांट प्रबंधन जांच कर रहे हैं। सुरक्षा उपकरणों की जांच भी होगी।

विज्ञापन
Explosion at Sanchi Point Plant, one person killed and another injured.
सांची प्लांट में हादसे के बाद फैला दूध

विस्तार

मांगलिया स्थित सांची दूध प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पेड़े बनाने वाली यूनिट में अचानक कढ़ाई फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद प्लांट में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के मांगलिया स्थित सांची दूध प्लांट का है। पुलिस के अनुसार पेड़े बनाने वाली यूनिट में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ कढ़ाई फट गई। हादसे की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद प्लांट में मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षा के मद्देनजर पेड़े बनाने वाली यूनिट की मशीनों और संबंधित उपकरणों को बंद कर दिया गया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर: कांग्रेस को शर्तों के साथ मिली राहुल गांधी के आयोजन की अनुमति,दस लाख रुपये किए जमा
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस का दबाव बढ़ने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कढ़ाई फटने की वजह गैस का दबाव अधिक होना बताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्लांट प्रबंधन मामले की जांच कर रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यूनिट में गैस का दबाव किन परिस्थितियों में बढ़ा। हादसे के बाद पेड़े बनाने वाली यूनिट के पूरे हिस्से में दूध फैला हुआ दिखाई दिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यूनिट में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

मृतक और घायल की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारी की पहचान और घायल कर्मचारी की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed