फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवक की हत्या कर चढ़ा दिया चौपहिया वाहन

युवक की हत्या कर चढ़ा दिया चौपहिया वाहन

Thu, 17 May 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर चढ़ा दिया चौपहिया वाहन
युवक की हत्या कर चढ़ा दिया चौपहिया वाहन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की पीछे से टूटी मिली हड्डी
सिर के बीच में भी वजनदार चीज से मारी गई चोट
अमर उजाला ब्यूरो
अल्हागंज।
क्षेत्र के गांव कोयला निवासी 40 वर्षीय मनीष सिंह की कुछ लोगों ने हत्या कर दी और शव के ऊपर चौपहिया वाहन चढ़ा दिया, ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके। घटना के बाद से उसका साथी फरार है। परिजनों को उसी पर हत्या का शक है, पुलिस घटना को हादसे से जोड़कर देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गले की पीछे की हड्डी टूटी मिली है और सिर के बीच में भी वजनदार चीज से गुम चोट बताई गई है।

गांव निवासी सोबरन सिंह उर्फ सत्यप्रकाश के बेटे मनीष सिंह को गांव का ही एक युवक मंगलवार को यह कह कर अपने साथ बुला ले गया था कि बाइक से उसकी बहन को दुल्लामई स्थित उसकी ससुराल तक छोड़ना है। बहन को छोडने के बाद रात करीब 10:30 बजे मनीष गांव के उसी युवक के साथ लौट रहा था। घर वालों को सूचना मिली कि रास्ते में पप्पू ढाबा के पास मनीष की बाइक खराब हो गई है। इस पर वह लोग ढाबा के पास पहुंचे तो वहां से कुछ दूरी पर मनीष का शव पड़ा हुआ था। पेट के पास का हिस्सा किसी चौपहिया वाहन से कुचला था। शव को देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और इस घटना में हत्या की आशंका जाहिर की। परिजनों को बेटे की हत्या का शक इसलिए गहरा गया क्योंकि गांव का जो युवक अपनी बहन को ससुराल छोड़ने के लिए मनीष को बुलाकर ले गया था, वह गायब है लेकिन थानाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने परिजनों की एक नहीं सुनीं और घटना को हादसे से जोड़ते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीष की गले की पीछे की हड्डी टूटी होने और सिर के बीच में गुम चोट मिलने से हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। वहीं पुलिस अब भी उसे हादसा मानकर चल रही है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सोनी के सामने आठ वर्षीय बेटी शीतल, छह वर्षीय रौनक व डेढ़ साल की गंगा की परवरिश की अकेले जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन

-------
मनीष की हादसे में मौत हुई है, शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामवीर सिंह यादव, थानाध्यक्ष अल्हागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed