फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

Sat, 23 Dec 2017 05:21 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर झूलता मिला युवक का शव
पुवायां (शाहजहांपुर)। शनिवार सुबह एक युवक का शव गांव से बाहर बाग में पेड़ पर धोती के फंदे पर लटकता पाया गया। इस मामले में मृतक की बहन ने चार लोगों पर आत्महत्या को प्रेरित करने के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खीरी जनपद के थाना हैदराबाद के गांव भूड़ा जवाहर निवासी श्याम बिहारी मिश्रा की पत्नी रामदेवी मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 दिन से वह अपने मायके पुवायां के गांव कटका में भाई रावेंद्र अवस्थी के घर पर रह रही थी। शुक्रवार रात 11 बजे रावेंद्र अवस्थी परेशान हालत में घर से निकले और फिर वापस नहीं आए। सुबह उनका शव गांव के पश्चिम बाग में किसी महिला की धोती से लटकता मिला।
विज्ञापन

रामदेवी का आरोप है कि उनके भाई रावेंद्र से उसके छोटे भाई स्व. रमाकांत के ससुर खुटार के गांव महेशापुर निवासी सत्यदेव शुक्ला, गांव कहमारा निवासी अजय पांडे, रमाकांत की पत्नी सीमा देवी, पुवायां के मोहल्ला कमलबाग के अनूप ने रावेंद्र के भोलेपन का लाभ उठाकर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया था। एग्रीमेंट की राशि अनूप, सीमा, अजय पांडे, सत्यदेव आदि ने खर्च कर ली थी। अब रावेंद्र की जमीन अजय पांडे के हक में जा रही थी, जिससे रावेंद्र बेहद परेशान रहते थे। शुक्रवार को इस मामले में पूरे दिन अजय पांडे से फैसले की बात चलती रही, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका था। रावेंद्र ने शुक्रवार शाम उसे पूरे मामले की जानकारी दी थी। रामदेवी का आरोप है कि उक्त के उत्पीड़न के चलते ही रावेंद्र ने जान दी है। पुलिस ने धारा 306 के तहत अजय पांडे, सीमा देवी, अनूप और सत्यदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed