{"_id":"59c903c34f1c1b32688b6683","slug":"111506345923-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल साफ किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार के नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल साफ किया
Updated Mon, 25 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। मकान की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने रविवार रात नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर चोरी के बारे में गृहस्वामी को पता लगा। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
चोरी की घटना रविवार रात क्षेत्र के गांव चन्युरा में महिपाल के घर हुई। रविवार रात महिपाल खाना खाने के बाद अपनी पत्नी शांति और परिवार के साथ घर के सामने पड़ी झोपड़ी में सो गया था। घर में ताला लगा दिया था। रात में मौका पाकर चोरों ने घर की एक दीवार में नकब लगा कर 20 हजार की नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। गांव के दक्षिण में जयवीर सिंह के खेत में चोर पुराने कपड़ों समेत काफी सामान फेंक गए।