{"_id":"5953b5bd4f1c1b536b8b47b1","slug":"111498658237-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के इरादे से घर में घुसे किशोर को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के इरादे से घर में घुसे किशोर को पकड़ा
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। चोरी के इरादे से घर में घुसे एक सोलह वर्षीय चोर को गृहस्वामी ने पकड़कर लोगों की मदद से पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
नगर के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी रामखिलाड़ी के घर बुधवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोर किसी तरह से घुस आया। वह तख्त के नीचे छिपकर बैठ गया। दोपहर में परिवार के लोगों को कुछ आहट महसूस हुई तो तख्त के नीचे देखने पर उसे पकड़ लिया।। पूछताछ में वह लोगों को गुमराह करने लगा। किशोर खुद को अपना पता भी ठीक नहीं बता पा रहा था। इस पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद किशोर को पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि किशोर से उसके सही पते ही जानकारी की जा रही है।