फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेंका

दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेंका

Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेंका
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात एक पड़ोसी युवक घर में घुस गया और छत पर पहुंच गया। वहां बने एक कमरे में मौजूद किशोरी का मुंह दबा उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर परिवार वाले जाग गए। इस पर युवक किशोरी को छत से फेंक कर भाग गया। जिससे े किशोरी घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसके पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय राजा परचून की दुकान चलाता है। किशोरी के पिता का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे राजा दीवार फांद कर उनके घर में घुस आया। उसके दो साथी घर के पास मौजूद रहे। जिस समय राजा घर में घुसा उस समय किशोरी छत पर बने एक कमरे में थी। आरोप है कि राजा छत पर पहुंच गया और किशोरी का मुंह दबा कर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर परिवार वाले जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। जाग होने पर राजा किशोरी को छत से धक्का देकर दोनों साथियों के साथ भाग गया। छत से गिरने के कारण उसकी पुत्री के सिर और पैरों में गंभीर चोट आई हैं। रात में ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजा व उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। सीओ सिटी ब्रह्मपाल सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर छात्रा से और उसके परिवार वालों से बात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। किशोरी कक्षा दस की छात्रा है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपेार्ट दर्ज कर ली गई है। अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed