{"_id":"5c40b39ebdec22731c0a72e7","slug":"101547744158-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से तीन ग्राहकों के फर्जी ढंग से रुपये निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से तीन ग्राहकों के फर्जी ढंग से रुपये निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से तीन ग्राहकों के फर्जी ढंग से रुपये निकले
तिलहर (शाहजहांपुर)। पीएनबी से तीन ग्राहकों के खाते से किसी ने एटीएम से नकदी उड़ा दी। जानकारी पर पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कटरा थाना क्षेत्र के गांव समाधाना निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी ने 26 दिसंबर को एटीएम के माध्यम से उसके खाते से 7500 रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक से दूसरा एटीएम जारी किए जाने का भी आरोप लगाया है। इसी दिन 26 दिसंबर को ही इसी समाधाना गांव के ही मोहित के खाते से छह हजार व उर्मिला के खाते से तीन हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही मोहित व उर्मिला के नाम से बैंक से एटीएम कार्ड जारी किए जाने तथा ग्राहकों को कार्ड न सौंपने का भी आरोप लगाते हुए अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।