फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   साध्वी प्रकरण की जांच को एएसपी ग्रामीण पहुंचे तिलहर

साध्वी प्रकरण की जांच को एएसपी ग्रामीण पहुंचे तिलहर

Wed, 28 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
साध्वी प्रकरण की जांच को एएसपी ग्रामीण पहुंचे तिलहर
शाहजहांपुर। साध्वी कोयल गिरि प्रकरण में चल रही जांच तेजी आ गई गई है। मामले की जांच के लिए मंगलवार को एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने एएसपी ग्रामीण को तिलहर भेजा। उन्होंने करीब दो घंटे तक पूरी पड़ताल की और घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही उस विवादित प्लाट को भी देखा जिस पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा पेश कर रहे हैं। वह अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे तिलहर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने साध्वी कोयल गिरि से जुड़े मामले की पूरी जानकारी ली। इस दौरान साथ में एसडीएम मोईन-उल-इस्लाम व सीओ मंगल सिंह रावत भी थे। कोतवाली में बंद कमरे में उन्होंने मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर अशोक पाल से घटना से जुड़े एक-एक बिंदु पर विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वह मोहल्ला बहादुरगंज स्थित साध्वी कोयल गिरि के घर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। घर में मौजूद साध्वी के भाई अखिलेश वर्मा की पत्नी से भी घटना के संबंध में जानकारी की। उन्होंने घर के आसपास रह रहे लोगों के भी बयान लिए। इसके बाद एएसपी मोहल्ला हिंदू पट्टी स्थित उस विवादित भूखंड पर पहुंचे। लगभग दो घंटे की जांच-पड़ताल के बाद एएसपी ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन


जिस कमरे में कोयल गिरि जली अवस्था में पाई गई, वह कमरा मकान में सबसे अंदर की ओर है और गली भी तंग है। कोई कैसे किसी को गली में आग लगाकर भाग सकता है। यदि आग लगाई भी गई तो गली में मिट्टी के तेल की बदबू आनी चाहिए। ऐसे में घटना को लेकर अभी बहुत सी बातें स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। इन सारे बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed