{"_id":"5bf59f80bdec22342b7fac2a","slug":"101542823808-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने सिपाही के खिलाफ एसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैबिनेट मंत्री ने सिपाही के खिलाफ एसपी को लिखा पत्र
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने एसपी को लिखे पत्र में बंडा थाने में तैनात सिपाही की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसे हटाने को कहा है।
गांव सैदापुर निवासी संजीव कुमार ने प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि बंडा के कुछ लोगों ने उससे मारपीट की थी। शिकायत पर बंडा एसओ ने थाने में तैनात सिपाही देवेंद्र सिंह से आरोपियों को थाने लाने को कहा था, लेकिन सिपाही और आरोपियों के बीच रोज का उठना बैठना होने के कारण सिपाही ने कोई कार्रवाई नहीं की। सिपाही पर पहले भी तमाम आरोप लगते रहे हैं, जिसकी जांच में पूरा सच्चाई सामने आ जाएगी। संजीव ने सिपाही से जान का खतरा भी बताया था। संजीव के पत्र पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने शाहजहांपुर के एसपी को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और सिपाही को बंडा थाने से हटाने को कहा है। उधर सिपाही देवेंद्र सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उस पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।