फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का शक

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का शक

Sun, 28 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का शक
फोटो-30 , पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक अनूप का दुखी पिता राकेश बाबू
विज्ञापन


युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का शक
शनिवार शाम बाजार से सामान लेकर लौटा तो शुरू हो गईं उल्टियां
हालत बिगड़ने पर देर रात ले गए जिला अस्पताल, तोड़ दिया दम

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना कांट के गांव किशुरिहाई निवासी एक युवक की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने बेटे की जहर देकर हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। परिवार के लोगों ने किसी पर भी अंगुली नहीं उठाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव निवासी राकेश बाबू ने बताया कि उनका बेटा 26 वर्षीय अनूप कुमार शनिवार शाम चार बजे कांट बाजार से घरेलू सामान खरीदकर लौटा, तो कुछ देर बाद बेटे की तबीयत बिगड़ गई। नल के पास उल्टियां करते देख उसने सोचा कि शायद बेटे ने शराब पी ली होगी। इस पर उसने बेटे से कमरे में जाकर लेट जाने को कहा और वह घर के अंदर कमरे में खाना खाने लगे लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से बेटे को देखने पहुंचे तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। हालत बिगड़ी देख वह बेटे को लेकर रात करीब 10:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि उसका बेटे को किसी ने जहरीला पदार्थ दे दिया, उसे इस बात का शक इसलिए है क्योंकि बेटे ने मरने से पहले कहा था कि वह रविवार सुबह कुछ बताएगा लेकिन इससे पहले बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

-------
मृतक के परिवार वालों ने अभी इस मामले में कोई आरोपों की तहरीर नहीं दी है। सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कांट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed