फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Tue, 06 Mar 2018 06:52 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
पत्नी के गम में फंदे पर लटक गया रिक्शा चालक
विज्ञापन

होली से तीन दिन पहले पत्नी बच्चों को लेकर चली गई मायके
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस को हुई मामले की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा निवासी 32 वर्षीय रिक्शा चालक बंटी ने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

पुलिस ने बताया कि बंटी की पत्नी लक्ष्मी दो वर्ष की बेटी विन्नी और पांच वर्ष के बेटे राज को लेकर होली से तीन दिन पहले अपने पिता के साथ मायके खुदागंज चली गई। वह घर में अकेला रह गया। उसके पिता होरीलाल और मां की मृत्यु हो चुकी है। छोटा भाई अजय डाक बंगला के पास अपने चाचा सुरेश के साथ रहता है। अजय भी रिक्शा चलाता है। सोमवार रात किसी समय बंटी धोती से गले में फंदा कस कर पंखे के कुंडे से लटक गया। घर में दरवाजे नहीं हैं। इसलिए मंगलवार सुबह पड़ोसी उसे चाय पीने के लिए बुलाने गया तो उसने उसका शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद चाचा सुरेश व उसका छोटा भाई अजय और अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी को भी सूचना भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed