फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इंस्पेक्टर से मिले व्यापारी, लूट के सही खुलासे की मांग

इंस्पेक्टर से मिले व्यापारी, लूट के सही खुलासे की मांग

Mon, 11 Sep 2017 06:19 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर से मिले व्यापारी, लूट के सही खुलासे की मांग
फोटो-21,पुवायां कोतवाली में इंस्पेक्टर से वार्ता करते व्यापारी
विज्ञापन


इंस्पेक्टर से मिले व्यापारी, लूट के सही खुलासे की मांग
कहा कोई भी निर्दोष न जाए जेल

पुलिस ने कहा- खुलासा सही, मुरारी केवल मोहरा

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। पुवायां व्यापार मंडल के अध्यक्ष केके लील के नेतृत्व में सोमवार को तमाम व्यापारी कोतवाली प्रभारी हरीश राजपूत से मिले और किराना व्यापारी से लूट का सही खुलासा किए जाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति जेल नहीं जाना चाहिए।
30 अगस्त की रात पुवायां के किराना व्यापारी अवधेश कटियार से बाइक सवार दो बदमाशों ने पांच लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया था। व्यापारी की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। व्यापारी से लूट के मामले में अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करते हुए पुलिस टीमों पर जल्द खुलासा करने का दबाव बनाए हुए थे। 10 सितंबर को पुलिस ने मूलरूप से सिंधौली के गांव दिवाली निवासी और वर्तमान में पुवायां में रहने वाले मुरारी को बदमाशों का साथी बताते हुए लूट के खुलासे का दावा किया था। पुलिस ने मुरारी के पास से आठ हजार रुपये की बरामदगी भी दर्शाई थी और उसे जेल भेज दिया था। लूट का शिकार अवधेश कटियार का कहना था कि छह दिन पूर्व पुलिस ने एसपी के सामने पहचान कराने की बात कहते हुए उसे कोतवाली बुलाया था। तब उसने मुरारी के लूट में शामिल होने से इंकार कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने मुरारी को बदमाशों का साथी बताते हुए जेल भेज दिया। सोमवार को व्यापार मंडल के नेताओं ने इंस्पेक्टर के सामने लूट के सही खुलासे की बात रखी तो इंस्पेक्टर हरीश राजपूत ने कहा कि लूट का सही खुलासा हुआ है। जेल भेजा गया मुरारी केवल रेकी करने में शामिल था, लूट करने वाले बदमाश और हैं, जिन्हें तलाश किया जा रहा है। जल्द ही सारा सच सामने लाया जाएगा। पुलिस से वार्ता के दौरान केके लील सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


असली दोषी ही जेल भेजे पुलिस : चेतराम
विधायक चेतराम ने कहा कि लूट के मामले में सही तरीके से जांच होनी चाहिए और जो दोषी हों उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। व्यापारियों की चिंता वाजिब है, कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाना चाहिए। इस मामले में एसपी से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed