छात्र और उसके साथियों ने शिक्षक को पीटा, तमंचे की नाल मुंह में डालकर धमकाने का आरोप
सार
लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के गांव खंदेवरा निवासी शिक्षक सुनील सिंह को रास्ते में रोककर उनके ही स्कूल के छात्रों ने पीट दिया। सुनील ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने छात्र को कक्षा में गाली देने पर उसके पिता को बुलवाकर शिकायत की थी।
विज्ञापन