फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

हुलासनगरा क्रॉसिंग का बूम खराब, नेशनल हाईवे घंटों जाम

Sat, 23 Oct 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
crime
लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर के हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर बूम में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से बूम खुल नहीं सका। इसकी वजह से नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। करीब सवा घंटे बाद बूम की मरम्मत होने के बाद ही यातायात शुरू हो सका। शाम तक यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम सिरदर्द बना गया है। यहां पिछले 11 सालों में ओवरब्रिज न बन पाने के कारण जाम की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। हुलासनगरा फाटक पर लगभग रोजाना ही लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान होते हैं। इसके अलावा यहां पर नेशनल हाईवे पर बने गड्ढे यातायात के सुचारुरहने में बाधक बन जाते हैं। गड्ढों को बार-बार भरवाया जाता है, लेकिन वाहनों के दबाव में स्थिति फिर खराब हो जाती है। बार-बार ट्रेन गुजरने से हुलासनगरा क्रॉसिंग को बंद करना पड़ता है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार जाम पांच किलोमीटर के आगे कटरा चौराहे तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग के पूर्वी साइड वाले बूम में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से बूम खुल नहीं पा रहा था। बूम में खराबी के कारण क्रॉसिंग बंद कर दी गई। इससे कुछ ही देर में हुलासनगरा रेलवे फाटक के दोनों ओर नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। करीब सवा घंटे बाद मुख्यालय से रेलवे के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बूम की मरम्मत की गई। इसके बाद ही रेलवे फाटक खुल सका। तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। करीब सवा घंटा तक फाटक बंद रहने के कारण लगे जाम को सामान्य होने में घंटों लग गए। नेशनल हाईवे पर शाम तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed