{"_id":"60f32a348ebc3e79c15af9b5","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly453482014","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही। क्षेत्र के गांव कटैया उस्मानपुर में पांच मकानों की दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर जेवर और नकदी सहित करीब आठ लाख का माल ले गए। एक घर में सो रही महिला के कुंडल खींचने पर वह जाग गई। शोर मचाने पर चोर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव कटैया उस्मानपुर निवासी बबलू दिल्ली में मजदूरी करता है। बबलू के पिता रामकिशन छत पर सो रहे थे। बबलू की पत्नी मीरा देवी और ताऊ का बेटा सौरभ जीने के नीचे सो रहे थे। शुक्रवार रात किसी समय दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोर बक्से में रखे 20 हजार रुपये नकद और जेवर समेत लगभग पांच लाख रुपये का सामान ले गए।
इसी गांव के रहने वाले रजनीश के घर से 1500 रुपये, एक सोने की नथ, रतीराम के घर से तीन हजार रुपये, जसवंत के घर से दो हजार रुपये चोरी हो गए। गांव के रहने वाले धर्मवीर छत पर सो रहे थे। उसका पुत्र अशोक मजदूरी करने बाहर गया है। अशोक की पत्नी कुसुम जीने के पास सो रही थी। घर में घुसे चोर ने कुसुम के कान से कुंडल खींचने की कोशिश की। इस पर कुसुम जाग गई। उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग भी जाग गए। शोरशराबा होने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
धर्मवीर ने बताया कि चोर घर से जेवर और 1650 रुपये नकद ले गए हैं। सारे सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। धर्मवीर ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चौहनापुर निवासी कांति देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उसके घर में चोर घुस आए थे। चोर बक्से में रखे एक जोड़ी कुंडल, दो हजार रुपये नकद ले गए। कांति देवी ने चोरी के खुलासे की मांग की है।