फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सादा कपड़ों में चेकिंग कर रहे सिपाही ने ट्यूटर को जड़ा थप्पड़

Mon, 05 Jul 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
सिंधौली। चेकिंग के दौरान कहासुनी होने पर सिपाही ने एक ट्यूटर को थप्पड़ जड़ दिया। सिपाही पर रुपये छीनने का भी आरोप है। शिक्षक ने थाने जाकर तहरीर दी तो थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया और सिपाही से माफी मंगवाकर मामला रफा-दफा करने की बात कही।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव चंदपई के चंद्रशेखर ट्यूशन पढ़ाते हैं। शनिवार शाम सात बजे वह कोचिंग पढ़ाने के बाद अपने खेत पर जा रहे थे। तभी महमूदपुर पुल के पास खड़े दो-तीन सिपाही सादा कपड़ों में खड़े चेकिंग कर रहे थे, जिन्होंने चंद्रशेखर रोक लिया। उन्होंने खेत से लौटने की बात कही। दोनों के बीच बातचीत होने पर सिपाही ने चंद्रशेखर से मारपीट की और सड़क पर घसीटा, जिससे उसके शरीर में चोट भी आ गई। उनकी जेब में रखे एक हजार रुपये निकल गए, जो उठाकर सिपाहियों ने रख लिए। रविवार सुबह शिक्षक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की। मगर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि थाना प्रभारी ने कहा कि वह सिपाही से माफी मंगवा देंगे, जिससे सारा मामला निपट जाएगा। इस पर शिक्षक चंद्रशेखर लौट गए। इसके बाद शिक्षक चंद्रशेखर मुढ़िया पवार गांव जाकर सांसद अरुण सागर से मिले। सांसद ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित से कहा कि वह सोमवार को एसपी एस आनंद से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि वह पुलिस के इस व्यवहार से बहुत आहत हैं। बगैर किसी बात के उनके साथ अपराधी से बढ़कर व्यवहार किया गया। वह इस मामले में कार्रवाई कराकर मानेंगे।

मामला अभी जानकारी में नहीं है। मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस को किसी से बिना वजह अभद्रता का अधिकार नहीं है। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed