{"_id":"60e0b7608ebc3ee5984d46e4","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4519548102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत में परोसने के लिए प्रतिबंधित पशु की हत्या, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत में परोसने के लिए प्रतिबंधित पशु की हत्या, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार सुबह मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव पैलानी उत्तर के मजरा मस्जिद नगला के एक घर में मांस के लिए एक प्रतिबंधित पशु की हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने युवक को करीब एक किवंटल मांस और प्रतिबंधित पशु की खाल आदि के साथ गिरफ्तार किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम मस्जिद नगला में एक युवक ने अपने यहां दावत का कार्यक्रम रखा था। दावत में परोसने के लिए एक छुट्टा प्रतिबंधित पशु को पकड़कर शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर में ही उसकी हत्या कर दी गयी। सूचना पर पुलिस ने घर में दबिश देकर एक युवक को पकड़ लिया। उसके कई साथी पुलिस के पहुंचते ही भाग गए। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद