फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बंदूक के साथ फोटो किया फेसबुक पर अपॉलोड

Tue, 29 Jun 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। हाथ में बंदूक थाम कर फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया सेल में शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अंटा निवासी राजवीर ने पांच दिन पहले हाथ में बंदूक लेकर फोटो खिंचवाया। उसके बाद उस फोटो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। किसी शख्स ने पुलिस के सोशल मीडिया सेल में राजवीर पर बंदूक दिखाकर रौब दिखाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद सोशल मीडिया सेल ने वायरल फोटो के बारे में एसपी को बताया। एसपी तक मामला पहुंचने के बाद सक्रिय हुई मिर्जापुर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर क्षेत्र के बलदेवपुर मोड़ के पास से आरोपी राजवीर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी बंदूक और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed