{"_id":"6af223b7fc5c2b7461058f79","slug":"two-people-on-a-motorcycle-injured-after-being-hit-by-a-loader-one-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189580-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक की मौत
विज्ञापन
कलान। थाना क्षेत्र में कानपुर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां झकरेली गांव के राजीव यादव (35) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
झकरेली गांव निवासी राजीव यादव और मिर्जापुर थाना क्षेत्र के थरिया गांव निवासी मुनीश पाल हाईवे पर अपनी बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कलान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान राजीव यादव ने दम तोड़ दिया। सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।