{"_id":"60bfc40e8ebc3e2781501e52","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly449170639","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (लखीमपुर खीरी)। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव चंदगोई से एक किलोमीटर दूर खेत में एक किशोर का शव फंदे से लटका मिला है। परिवार वाले मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के गांव चन्दगोई से एक किलोमीटर दूर मंगलवार को खेतों में आकाश पुत्र रामसागर 14 वर्ष का शव पापुलर के पेड़ से लटका मिला। सुबह 10 बजे आकाश अपने घर से घास छीलने के लिए दो बच्चों के साथ निकला था। साथ में पड़ोस की ही रहने वाली एक बच्ची भी थी। परिजनों के मुताबिक दोपहर को बच्ची घर में आई और बताया कि कुछ लोग आकाश को पीट रहे हैं। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि आकाश का शव पेड़ से लटका हुआ है। इसकी सूचना थाने पर दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। आकाश के दाहिने पैर पर चोट के निशान थे। सेहरामऊ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आकाश पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। आकाश की मां सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामसागर ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। संवाद