{"_id":"60bfc40b8ebc3e8763751ee6","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly449170574","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री सुरेश खन्ना के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, रुपये मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री सुरेश खन्ना के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, रुपये मांगे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर परिचित लोगों से रुपये की मांग की जा रही थी। जानकारी होने पर मंत्री के पीए ने मंगलवार को थाना सदर बाजार में फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नाम से फेसबुक पर किसी शख्स ने फर्जी आईडी बनाई। आईडी पर सुरेश कुमार खन्ना का फोटो भी लगाया। इसके बाद उनके परिचित लोगों को मेसेज करके रुपये की मांग की गई। मंत्री द्वारा रुपये की मांग करने पर लोगों को हैरानी हुई तो इसकी सूचना मंत्री के पीए अमित माणिक मिश्रा को दी गई।
पीए ने फेसबुक पर फर्जी आईडी के स्क्रीन शॉट निकालकर थाने में तहरीर दी। सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आइटी एक्ट और आईपीसी की धारा 420 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद