फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

टेंपो में महिला के बैग से नकदी, जेवर उड़ाए

Wed, 09 Jun 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां (शाहजहांपुर)। टेंपो में बैठी एक महिला के बैग से बदमाशों ने दस हजार रुपये और जेवर गायब कर दिए। महिला ने टेंपो में बैठे लोगों को जानकारी दी तो लोगों ने दो बदमाशों को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान एक बदमाश जेवर, नकदी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

गांव सिमरा निवासी नरवीर के भांजे जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव पिपरिया कप्तान निवासी ओमकार का नौ जून को तिलक है। नरवीर अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भांजे के तिलक में शामिल होने के लिए निकले थे। पुवायां आकर उन्होंने एक बच्चे को साइकिल पर बैठा लिया और पिपरिया कप्तान चले गए। नरवीर की पत्नी रेखा देवी दो बच्चों के साथ पुवायां से जेबां जाने के लिए एक टेंपो में बैठ गईं। इस बीच टेंपो में तीन युवक और आकर बैठ गए और भीड़ होने की बात कहते हुए रेखा देवी के पुत्र को अपनी गोद में बिठा लिया।
विज्ञापन

एक युवक ने रेखा देवी का बैग भी अपने पैरों पर रख लिया। पुवायां से दो किमी चलने के बाद बदमाशों ने बैग की चैन में पड़े ताले को तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपये, चांदी का कमर बिछुआ और पायल चोरी कर लीं। इसके बाद बदमाश टेंपो से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के उतरने के बाद रेखा देवी ने बैग का ताला टूटा देखा। बैग में रखे जेवर और नकदी गायब देख उन्होंने टेंपो को फिर से पुवायां की ओर वापस करा लिया। उधर पुवायां जाने के लिए सवारी नहीं मिलने पर बदमाश रोड के किनारे खड़े मिल गए। रेखा देवी ने टेंपो के यात्रियों की मदद से बदमाशों को दबोच लिया, लेकिन एक बदमाश नकदी, जेवर लेकर भाग निकला। लोगों ने बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी और इसके बाद दोनों को जेबां ले जाकर फिर से जमकर पीटा। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों को कोतवाली ले आई। पकड़े गए आरोपी पूरनपुर के हैं। पुलिस उनसे तीसरे बदमाश के बारे में पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि रेखा देवी की नकदी, जेवर गायब होने के मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed