{"_id":"60a55f198ebc3edaa553afc4","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4470967113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की रंजिश में कई घरों तोड़फोड़, मारपीट में कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की रंजिश में कई घरों तोड़फोड़, मारपीट में कई घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव के बाद होने वाली मारपीट की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। मंगलवार की शाम खुदागंज क्षेत्र में पंचायत चुनाव में वोट न देने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कई घरों को निशाना बनाया। घरों में घुसकर मारपीट, लूट और गांव छोड़ देने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। घटना में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव सूथा निवासी महेशपाल की पत्नी देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे चुनावी रंजिश के चलते पंचायत सदस्य पति समेत कई लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घर में सभी को जमकर पीटा। घर में रखा जेवर भी लूट लिया। घर में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद आसपास के रहने वाले काफी संख्या में लोग घरों में घुस गए। महिलाओं और पुरुषों को लाठी-डंडों से पीटा। जिसमें तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। हमलावरों ने घर में रखा सामान लूट लिया। आरोप है कि हमलावर धमकी दे रहे थे कि वोट नहीं दिया इसलिए गांव छोड़कर चले जाओ। गांव में किसी को रहने नहीं देंगे। आरोप है कि जब सभी घायल थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी सुनी नहीं। पीड़ित ने आलाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
-
मारपीट का वीडियो वायरल
जिस वक्त हमलावरों ने घरों में घुसकर हमला किया था, उस वक्त किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जिसको बुधवार को वायरल कर दिया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बेखौफ महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडे लेकर दहशत फैला रहे हैं। लेकिन खास बात ये है कि घटना मंगलवार शाम की है और बुधवार शाम तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि कई लोग घायल हालत में भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
खुदागंज थाना प्रभारी वकार अहमद खां ने बताया चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हैं। सभी को इलाज के लिए भेजा है। थाने पर किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---
घर में घुसकर परिवार पर हमला, चार घायल
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव कुंआभोज गांव में बुधवार की शाम करीब चार बजे चुनावी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
गांव कुंआभोज निवासी मेहंदी हसन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे खेत पर गए थे। तभी गांव के रहने वाले पांच लोग लाठी-डंडे लेकर घर के अंदर घुस गए और वोट न देने की बात बोलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें मेहंदी हसन की पत्नी नगमा बेगम, भाभी संजीदा, गुड़िया और भतीजा सहगुल घायल हो गए। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद