फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

25 मीटर रीडरों के खिलाफ एफआईआर

Mon, 12 Apr 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। आंदोलन के दौरान मीटर रीडरों को पानी की टंकी पर चढ़ना भारी पड़ गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 20 से 25 मीटर रीडरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें आठ को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के संविदा मीटर रीड बकाया वेतन भुगतान और विभन्न मांगों को लेकर पिछले दस दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कई मीटर रीडर थाना सदर बाजार क्षेत्र के टाउनहाल स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गये थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने काफी देर समझाने के बाद सबको नीचे उतारा था। इस मामले में नगर निगम कर्मचारी परशुराम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कर्मचारी परशुराम के मुताबिक पवन मिश्रा समेत 20 से 25 लोग आये और गेट की चाबी मांगने लगे। चाबी देने से इंकार करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। जबरन चाबी छीनकर गेट खोलने के बाद टंकी पर चढ़ गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पवन मिश्रा, आशीष कुमार, शाहिल, आनंद, अंकुर, पुष्पेंद्र, राहुल गंगवार और संदीप समेत 20 से 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

टंकी पर चढ़कर मीटर रीडरों ने प्रदर्शन किया था। इसमें आठ नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अशोकपाल, थाना सदर प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed