{"_id":"6071faf28ebc3e8ccc4c62a3","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly443545051","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से भाग गया चोरी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत से भाग गया चोरी का आरोपी
विज्ञापन
अल्हागंज। सौर ऊर्जा प्लांट से केबल चोरी करने का आरोपी पुलिस की हिरासत से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के गांव धर्मपुर पड़रिया में स्थापित अदानी ग्रुप के किलाज सौर ऊर्जा प्लांट से चोर 80 मीटर केबल काटकर ले गए थे। यह वारदात 19 फरवरी की है। थाने में रिपोर्ट न दर्ज करने पर आठ अप्रैल को इस घटना की सिक्योरिटी गार्ड कैलाश के द्वारा ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध जानकर कालीचरण को हिरासत में लिया था। शनिवार सुबह शौच जाने के बहाने कालीचकरण होमगार्ड राकेश कुमार को चकमा देकर भाग गया। इसका पता लगने पर पुलिस ने कालीचरण की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला
वहीं बताया जा रहा है कि प्लांट में पहले भी कई बार चोरी की वारदात हुईं हैं, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि कालीचरण कश्यप शौच को गया था। इसीलिए होमगार्ड ने उसकी हथकड़ियां खोल दी थीं। मौका पाकर वह शौचालय के पीछे से कूदकर भाग गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।