{"_id":"6050ffe38ebc3ed83026cc85","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4408314105","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक होंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक होंगे निलंबित
विज्ञापन
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सरसवा में तैनात कार्यवाहक प्रधानाचार्य शमीम अहमद के विरुद्ध विभाग द्वारा निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज ने बताया कि अभी तक उन्हें एफआईआर की कॉपी प्राप्त नहीं हुई है। कॉपी प्राप्त होने के बाद आरोपी अध्यापक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
सोमवार को एक छात्रा की मां ने प्रधानाध्यापक पर बच्ची से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की रिपोर्ट गढ़िया रंगीन थाने में दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानाध्यापक ने सोमवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रही छात्रा को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। बालिका के चिल्लाने पर परिजन व गांव के लोग इकट्ठे होने लगे। मगर तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज ने बताया कि आरोपी अध्यापक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने की कॉपी प्राप्त होने के बाद उच्चाधिकारियों को निलंबन के लिए लिख दिया जाएगा।