फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

चोरी की 11 बाइक समेत दो ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
कलान पुलिस ने मुठभेड़ में दो ऑटोलिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना कलान पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 11 चोरी की बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए दो आरोपियों के पास से तमंचे और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को थानाध्यक्ष कलान राजेंद्र बहादुर सिंह को मुखबिर से ऑटोलिफ्टर के बारे में सूचना मिली। इस पर पुलिस ने रात में मिर्जापुर-कलान सीमा पर अनुज उर्फ सनोज उर्फ यदुवीर निवासी ग्राम दौतलपुर थाना पाली जिला हरदोई और मनोज कुमार निवासी ग्राम थरिया थाना पाली जिला हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक चोरी की बाइक, दो तमंचे और चार कारतूस मिले। इसके बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर गांव लक्ष्मनपुर से गांव अब्दुल्लानगर की तरफ जाने वाली सोत नदी के किनारे झाड़ी से दस चोरी की अन्य बाइक बरामद की गईं। गैंग का सरगना अनुज उर्फ सनोज बताया जा रहा है। सनोज के मुताबिक उसने ये बाइक फतेहगढ़, हरदोई, कानपुर नगर, बरेली आदि जिलों से चोरी की हैं। अनुज उर्फ सनोज का एक साथी 17 दिसंबर 2020 से जिला कारागार में बंद है। एसपी एस आनंद ने बताया कि ऑटोलिफ्टर से अन्य सूचनाएं भी मिली हैं जिनके आधार पर बाइकों की खरीद-फरोख्त करने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सदर बाजार में चोरी गई बाइकों का पता नहीं
सदर बाजार क्षेत्र में भी ऑटोलिफ्टर सक्रिय हैं। आए दिन बाइक चोरी की वारदात हो रही हैं। पुलिस ने दस चोरी की बाइक बरामद की थीं मगर इनमें से ज्यादातर बाइक दूसरे थाना क्षेत्रों की थीं। सदर बाजार थाना क्षेत्र से उठीं बाइकों का पुलिस पता नहीं लगा पा रही है। कुछ बाइक चोरी की वारदात पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद दर्ज नहीं की थी। इससे कागजों पर तो क्राइम कंट्रोल नजर आ रहा है लेकिन ऑटोलिफ्टर के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed