फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

प्रभारी निरीक्षक को फटकार, पोस्टमार्टम कराने के निर्देश

Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में बालक का कटा सिर मिलने के मामले में प्रभारी निरीक्षक अधिकारियों को गुमराह करते रहे। शुक्रवार को मामला सुर्खियों में आने के बाद एसपी सिटी ने प्रभारी निरीक्षक को फटकारा। अब आरसी मिशन पुलिस दफनाए गए कटे सिर को निकालकर पोस्टमार्टम एवं डीएनए सैंपल की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की शाम छह बजे थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में एक बालक का कटा सिर मिला थी। गांव वालों ने थाना रामचंद्र मिशन में सूचना दी तो पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे के बाद जब पुलिस अधीक्षक एस आनंद के संज्ञान में मामला आया तो थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में कटे सिर को वहीं मौके पर दफन करा दिया। उनका कहना था कि पड़ोस में ही खन्नौत नदी बह रही है। कुत्ते नदी में प्रवाहित शव को खींच लाए होंगे। कटा सिर दो से तीन माह के बालक का प्रतीत होता है। शुक्रवार को मामला सुर्खियों में आने के बाद एसपी सिटी संजय कुमार ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने जब पड़ताल की तो पता चला कि कम से कम तीन वर्ष के बच्चे का सिर है। एसपी सिटी ने प्रभारी निरीक्षक की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दफन किए गए सिर को निकलवाकर पोस्टमार्टम एवं डीएनए सैंपल कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक हेड कांस्टेबल ने दफन कराया था सिर
गांव रौसर कोठी में बच्चे का सिर मिलने की सूचना पर जब अधिकारियों ने फटकार लगाई तो थाना रामचंद्र मिशन में तैनात हेड कांस्टेबल सबसे पहले पहुंच गए। गांव वालों का कहना है कि हेड कांस्टेबल ने गांव वालों को चुप रहने के सख्त हिदायत दी। हेड कांस्टेबल ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को न देकर और बिना फोरेंसिक जांच के हाथों से उठाकर सिर बोरे में रख दिया जिसे बाद में दफन करा दिया गया। बताया जाता है कि यह हेड कांस्टेबल थाने से ट्रांसफर किया जा चुका है लेकिन अभी रवानगी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में बच्चे का सिर मिलने के मामले में पोस्टमार्टम एवं डीएनए सैंपल कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच भी की जाएगी। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed