फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

शाहजहांपुरः आसाराम की फोटो लगाकर कैदियों को बांटे गए कंबल, डीएम ने जेल अधीक्षक को जारी किया नोटिस

Wed, 23 Dec 2020 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime
आसाराम - फोटो : self

शाहजहांपुर शहर की एक छात्रा से दुष्कर्म के दोषी आसाराम आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। मगर सोमवार को यहां जिला जेल के अंदर आशाराम की फोटो लगाकर उनका कंबल वितरण किया गया। जमानत पर चल रहे अर्जुन और नारायण पांडेय की ओर से कंबल वितरण कराया गया है, लेकिन जेल प्रशासन यह भूल गया कि दोनों ही आसाराम प्रकरण में गवाह की हत्या के मामले में इसी जेल में बंद रह चुके थे। अब इस मामले में डीएम की ओर से जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन


आसाराम की छवि को अच्छा बनाने के लिए हर तरह के हथकंडे उनके समर्थक अपना चुके हैं। सोमवार शाम लखनऊ में स्थित आसाराम बापू आश्रम की तरफ से जेल प्रशासन को कंबल भेजे गए, सर्दी से बचाने के लिए कंबल को बंदियों को बांटे गए थे। जेल प्रशासन की तरफ से जारी प्रेस नोट में आसाराम के समर्थक अर्जुन और नारायण पांडेय उर्फ पुष्पेंद्र पांडेय का भी नाम लिखा गया था। जबकि ये दोनों आसाराम प्रकरण में गवाह की हत्या के आरोप में जेल में बंद हो चुके थे।
विज्ञापन


इस वक्त जमानत पर बाहर है। जेल प्रशासन की तरफ से जारी प्रेस नोट के अनुसार, अर्जुन और नारायण पांडेय उर्फ पुष्पेंद्र पांडेय के सौजन्य से, जेल में बंद बंदियों को कंबल बाटे जाने पर जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने धन्यवाद दिया है। इसकी जानकारी आला अफसरों को हुई तो खलबली मच गई। डीएम इंद्र विक्रम की ओर से जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। सही क्या है इसका नोटिस का जवाब आने के बाद पता चल सकेगा। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - इंद्र विक्रम सिंह डीएम


कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अनर्गल प्रचार किया जा रहा है। जिला जेल में आयोजित कार्यक्रम में कंबल के साथ बंदियों को कुछ धार्मिक पुस्तकों का वितरण किया गया था। गलती सिर्फ इतनी रही कि कार्यक्रम के आयोजकों ने बैनर में आसाराम की तस्वीर लगा दी थी। हालांकि पहले केवल कंबल वितरण के लिए की अनुमति मांगी गई थी। किसी तरह का सत्संग या महिमा मंडन नहीं किया गया है।
- राकेश कुमार, जिला जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed