{"_id":"5f416b418ebc3e3ce91524c2","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4171433159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रहा था अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रहा था अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना
विज्ञापन
खुटार। गांव नवदिया में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर अवैध असलहे और उसके बनाने के उपकरण बरामद किए। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी काफी समय से घर में ही असलहे बनाने का काम करता था। एसपी ने बताया कि आरोपी खोखा में बारूद भरकर उसे दोबारा कारतूस बनाता था।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर अवैध शस्त्र बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मुखबिर की सूचना पर गांव नवदिया दरोदग्रह में दन्ने उर्फ नन्हे के घर में शुक्रवार रात छापेमारी की गई। मौके से तीन तमंचे, तीन अधबने तमंचे, तमंचे बनाने का सामान और उपकरण बरामद किए गए। मौके से खोखे में बारूद भरकर कारतूस बनाने का उपकरण भी मिला। नन्हे को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह काफी समय से असलहे बनाने का काम कर रहा है। बताया कि उसके गिरोह में पीलीभीत के गांव केसरपुर निवासी रईस, रायपुर निवासी नत्थू और गोरा निवासी शकील शामिल है। शकील सरगना था, जिसकी मौत हो चुकी है। नन्हें असलहे बनाता था और रईस, नत्थू बेचने का काम करते हैं। असलहे बनाने का सामान पहले तिलहर की एक दुकान से आता था, अब बरेली से लाया जाता है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। नन्हें को पकड़ने वाली टीम ने एसओ जयशंकर सिंह, दरोगा अपसार मियां, हरेंद्र प्रताप सिंह और कई सिपाही शामिल रहे।