फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बच्चों के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से बैल की मौत

Sun, 17 May 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर। आम तोड़ने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक बैल की मौत हो गई। इस मामले में एक पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ मंगल सिंह रावत ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर में उदित यादव और अतर सिंह के बच्चों के बीच शुक्रवार शाम आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। इसका पता लगने पर तरफ के लोग जमा हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और जमकर फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। फायरिंग के दौरान एक गोली जाकर वहीं के जोगेंद्र सिंह के बैल को लग गई, जिससे बैल ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद उदित यादव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। उनका आरोप है कि बच्चों के विवाद में गांव के ही अतर सिंह, गंगा विष्णु, दरोगा और सुआलाल अपने हाथों में लाइसेंसी तथा अवैध हथियार लेकर आ गए और जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। फायरिंग में वे लोग बाल-बाल बच गए। अतर सिंह द्वारा चलाई गई गोली से लगने से जोगेंद्र सिंह का बैल मर गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed