{"_id":"5db9e57f8ebc3e014e281e4d","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3821561149","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से महिला को हुआ गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से महिला को हुआ गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। झोलाछाप के एक महिला को गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भपात हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव कोंप निवासी रामेश्वर की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह तीन माह की गर्भवती थी। 15 दिन पूर्व उसे अचानक पेट दर्द होने लगा। उसने गांव खानपुर में एक झोलाछाप को दिखाया तो उसने एक इंजेक्शन लगा दिया और कुछ गोलियां दीं। घर आने तक पेट दर्द और बढ़ गया साथ ही गर्भपात हो गया। इस पर उसका पति उसे मोहम्मदी में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने बताया कि गलत इंजेशन के कारण गर्भपात हो गया है। मोहम्मदी से दवा लेने के बाद उसे लाभ हुआ तो वह झोलाछाप डॉक्टर से शिकायत करने गई। इस पर आरोपी ने उससे गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया और कार्रवाई करने पर जान से मार देने की धमकी दी। विरोध करने पर झोलाछाप ने उसके साथ मारपीट भी की। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।