{"_id":"5db88c428ebc3e93de126bbd","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly382026396","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवक से नकदी और चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े युवक से नकदी और चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक से सोने की चैन तथा लगभग 11 हजार की नकदी लूट ली। इस दौरान युवक ने आरोपी बदमाशों से एक मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव फील नगर निवासी अतुल सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर में वह तिलहर से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में हाईवे पर सरऊ पुलिया के पास पहुंचने पर एक बाइक पर आए तीन युवकों ने ओवरटेक करने के बाद उसकी गाड़ी रुकवा ली। बाइक रोकते ही उसके कंधे पर लटका बैग बदमाशों ने छीन लिया और भागने लगे। बैग की छीनाझपटी में एक बदमाश का मोबाइल वहीं गिर गया। जिसे अतुल ने उठा लिया। अतुल के मुताबिक बैग में उसकी सोने की चेन, 10 हजार सात सौ रुपये तथा कुछ कागजात थे। अतुल ने उस मोबाइल में मिले नंबर पर बात की तो आरोपी धमकाने लगे। फिर बातचीत के दौरान बदमाशों ने लूटे रुपये और सामान लौटाने की बात कही। अतुल ले लूटपाट करने वालों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं।