फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सीडीपीओ ने दर्ज कराई तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट

Sun, 22 Sep 2019 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां (शाहजहांपुर)। विभाग में अनुचित काम कराने का दबाव और बड़े नेताओं की धौंस दिखाने वाले युवक को ऐसा करना महंगा साबित हुआ। लगातार धमकी मिलने के बाद पुलिस के सामने फफक के रोने वाली सीडीपीओ ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीडीपीओ प्रियंका गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पुवायां में बंडा रोड निवासी धर्मेंद्र कुमार अक्सर उनके कार्यालय में आकर शासकीय, विभागीय कार्यों को अपने अनुसार किए जाने के लिए अनुचित दबाव बनाते थे। मना करने पर कहते कि उनके कई बड़े नेताओं से गहरे संबंध हैं और उन्हें पुवायां में काम नहीं करने दिया जाएगा। दबाव बनाने की नियत से धर्मेंद्र ने आंगनबाड़ी वर्करों के फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायत कराई और फर्जी शिकायत के आधार पर विधान परिषद के सभापति रमेश यादव का पैड भी लगाया। जानकारी होने पर महिला कर्मचारी कार्यालय आईं तो धर्मेंद्र ने कर्मचारियों पर अनुचित दबाव बनाकर अपनी बात लिखित रूप से कहने से मना कर दिया गया। जिन कर्मचारियों के नाम से शिकायत की गई है, उन्होंने शपथपत्र देकर शिकायत न करने संबंधी बयान दिए हैं। धर्मेंद्र के परिवार को कोई व्यक्ति विभाग में काम नहीं करता है और कोई लाभार्थी भी नहीं है। इसके बाद भी वह जबरन कार्यालय आते हैं और झूठी शिकायत कर दबाव बनाते हैं। शिकायतों की जांच के लिए 20 अगस्त को डीपीओ पुवायां आई थीं और कर्मचारियों की बैठक तहसील के हाल में बुलाई थी, जिसमें धर्मेंद्र, आंगनबाड़ी कर्मचारी कमला यादव, सीता गुप्ता ने झांसा देकर कर्मचारियों से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। लगातार झूठी शिकायतों और अनुचित दबाव और धमकी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान और उत्पीड़ित हो रही है। पुलिस ने धर्मेंद्र, कमला यादव और सीता गुप्ता के खिलाफ धारा 332, 353, 186, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed