{"_id":"5d7e89968ebc3e01495091e7","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3763351165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सभासद व उसकी साथी से लुटेरों ने की चेन स्नैचिंग को कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सभासद व उसकी साथी से लुटेरों ने की चेन स्नैचिंग को कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। रविवार देर शाम नगर के भीड़भाड़ वाले मुख्य चौराहा विरियागंज पर एक महिला सभासद व व्यापारी पत्नी की चैन स्नैचिंग की घटना के प्रयास से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गया, लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
रविवार शाम करीब 7:30 बजे नगर के मुख्य चौराहा बिरयागंज पर मोहल्ला दातागंज निवासी व्यापारी पंकज गुप्ता की पत्नी ममता गुप्ता, महिला सभासद राखी गुप्ता के साथ एक किटी पार्टी से पैदल घर वापस जा रही थीं। रास्ते में चौराहे पर बाइक सवार दो युवकों ने ममता गुप्ता के गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मारकर लूटने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक वहां से भाग निकले। नगर के मुख्य चौराहे पर हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रभारी कोतवाल विनोद कुमार और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाजार के अन्य दुकानदारों से इस बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।