{"_id":"5d3f3d628ebc3e6cd40604ad","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly370528914","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा के विरोध में भूख हड़ताल, पुलिस पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा के विरोध में भूख हड़ताल, पुलिस पर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मकान पर पुलिस की मदद से कब्जे का आरोप लगाते हुए कांट के मोहल्ला पूर्वी पट्टी के एक परिवार ने सर्व समाज हिताय मोर्चा के बैनर तले सोमवार से कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी। मोहल्ला पूर्वी पट्टी के अशर्फी लाल के परिवार के साथ आठ साल पहले दुर्घटना घट गई थी। इस हादसे में उनकी पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई थी। बाद में अशर्फी की भी मौत हो गई। माता-पिता की मौत के बाद अशर्फी की बेटी रीना (15) साल, राधा (10) और पुत्र अनमोल नौ साल यतीम हो गए।
आरोप है कि 24 जुलाई की रात कस्बे के एक दबंग ने पुलिस के सहयोग से इन बच्चों को घर से निकाल दिया। दबंग का कहना है कि अशर्फी ने मरने से पहले मकान का बैनामा उसे कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को सर्व समाज हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी के साथ मामले में कार्रवाई को लेकर यह लोग भूख हड़ताल पर पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर पहले दिन सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर राजीव, राज कुमार, जागेश अग्रिहोत्री प्रमोद कुमार, अजीम, मुस्तकीम, मोहम्मद आलम आदि रहे।