{"_id":"5d37630a8ebc3e6ca06b6b72","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly369778785","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसी से भरे खड़े ट्रक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मारी,चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसी से भरे खड़े ट्रक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मारी,चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर मंगलवार तड़के एक ढाबे के पास खड़े भूसी भरे ट्रक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में पीछे वाले ट्रक के परखचे उड़ गए और उसका चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। सूचना पाकर पहुंची डायल 100 पुलिस ने बामुश्किल चालक को निकालकर सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना सुबह करीब तीन बजे इस हाइवे पर स्थित शेरे पंजाब ढाबे के पास की है। बताते है कि यहां भूसी भरा ट्रक रोड़ साइड खड़ा था। फर्रुखाबाद की ओर से आ रहा दूसरा ट्रक अचानक भूसी भरे ट्रक के पीछे आकर घुस गया। जोरदार आवाज होने पर ढाबेे पर मौजूद कारीगर मौके पर पहुंचे। टक्कर लगने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट चुका था और घायल चालक उसकी केविन में फंसा हुआ था सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कारीगरों की मदद से चालक को केबिन से निकाला और अस्पताल पहुंचवाया। लोगों का अनुमान है कि चालक को झपकी आ जाने से यह हादसा हो गया। उधर, हादसे के बाद भूसी भरे ट्रक का चालक ट्रक लेकर भाग निकला। शव का पंचनामा भरने पहुचे एसआई नौबहार सिंह ने बताया कि मृत चालक का नाम कन्हैया (30) था। वह कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव पोहा का निवासी था।