{"_id":"5d28d3ed8ebc3e6d0e206050","slug":"crime-in-shahjahapur-shahjahanpur-news-bly368419150","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर फायरिंग, छात्र घायल, सात लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर फायरिंग, छात्र घायल, सात लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
चौक कोतवाली के मोहल्लार ककरा खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बीए का छात्र और उसकी मां घायल हो गए। घायल के पिता की ओर से दो अज्ञात समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ककरा खुर्द मोहल्ले के राजनरायन मिश्रा और सत्यभान सिंह पड़ोसी हैं। इनके बीच पहले से रंजिश चल रही है। सत्यभान का आरोप है कि राजनरायन उनका बेटा अश्वनी उर्फ गोलू, गौरव मिश्रा, पत्नी उमा, गौरव की पत्नी और दो अज्ञात लोग शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे उनके घर में लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर घुस आए। घर में घुसते ही मारपीट और लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग चालू कर दी। सिर में गोली लगने से उनका 22 वर्षीय बेटा अनुराग घायल हो गया। सत्यभान की पत्नी राज कुमारी भी जख्मी हुई हैं। अनुराग जीएफ कॉलेज में बीए का छात्र है। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि सत्यभान की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट और कातिलाना हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। इधर, जिला अस्पताल में भर्ती अनुराग की हालत गंभीर बनी हुई है।