{"_id":"5d3065968ebc3e6d163523f8","slug":"crime-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly36904015","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की इलाज के अभाव में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की इलाज के अभाव में मौत
विज्ञापन
थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव कुआंडांडा में धीरेशपाल को ब्याही 25 वर्षीय बेटी रूमल देवी की इलाज में लापरवाही के चलते बुधवार शाम मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे, रूमल जब बीमार पड़ी तो सही से इलाज नहीं कराया। ज्यादा हालत बिगड़ी तो लखनऊ में भर्ती कराकर छोड़ गए। लखनऊ से दवा लेकर लौटते समय रास्ते में रूमल ने दम तोड़ दिया।
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव कुनिया जमालपुर निवासी गुडडी देवी पत्नी गुड्डू सिंह ने बताया कि कि उसने बेटी रूमल देवी की शादी पांच वर्ष पहले गांव कुआंडांडा निवासी धीरेशपाल सिंह से की थी। दहेज में बाइक और सोने के हार की मांग को लेकर पति धीरेशपाल सिंह, ससुर हरपाल सिंह, सास नन्ही लली, देवर अजेश सिंह व ससुराल के ही जगन्नाथ व रामबेटी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी दौरान रूमल के लड़की की पैदाइश होने पर ससुरालियों ने इलाज के नाम पर मायके से 80 हजार रुपये मंगाकर खर्च कर लिए और प्रसव पीड़ित रूमल को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराकर सभी ससुरालीजन फरार हो गए। विवाहिता की मां गुड्डी देवी की तहरीर पर खुदागंज पुलिस ने 16 जुलाई को ही पति धीरेशपाल सिंह समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मायके वाले बुधवार शाम रूमल की दवा लेकर लखनऊ से लौट रहे थे, तभी रास्ते में रूमल ने दम तोड़ दिया। मायके वाले शव लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर ली गई थी। विवाहिता की मौत के बाद विवेचना के दौरान घटना से संबंधित धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। मृतका के एक डेढ़ साल का बेटा है।