{"_id":"5dcc54d38ebc3e5afe19894e","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly3839568101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज कराने का अर्धशतक, फिर भी नहीं मान रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज कराने का अर्धशतक, फिर भी नहीं मान रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने पर शासन-प्रशासन ने पराली जलाने वालों पर सख्ती बढ़ा दी थी। केवल पुवायां तहसील क्षेत्र में अब तक करीब 50 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। बावजूद इसके किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी पराली जलाने वाले कई किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद प्रदेश सरकार ने डीएम, एसपी को पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के साथ सर्किल भर में भ्रमण कर पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित कर खुटार, बंडा, पुवायां, सिंधौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।
एक दो किसानों ने खेतों से पराली उठवाकर खुटार पुवायां मार्ग के किनारे खाई में डलवाई है, लेकिन ज्यादातर किसान पराली को खेत में ही जला रहे हैं। पराली जलाने के आरोप में मंगलवार रात और बुधवार को लेखपालों की तहरीर पर बंडा थाने में गांव मदारपुर बैवहा के बलदेव सिंह, गांव कुंवरपुर रत्ती के जसपाल सिंह, निर्मल सिंह, बलजीत सिंह, जसवंत सिंह, धनवंत सिंह, सतवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।