फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crimc

खुटार व बंडा में मारपीट, सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 29 Oct 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
crimc
खुटार। अलग-अलग स्थानों पर मामूली विवाद को लेकर गाली गलौज, मारपीट करने पर सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खुटार के गांव चांदपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 24 अक्तूबर को गांव के ऋषि पांडेय, प्रशांत पांडेय, कल्लू पांडेय से उसका रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज आरोपी उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर गांव नवदिया नवाजपुर निवासी भरत कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के अरुण कुमार, गुड्डूू आदि मामलूी विवाद में उससे गाली गलौज करने लगे। मना करने पर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बंडा। गांव पोहकरापुर निवासी श्रीदेव ने पुलिस को बताया की सोमवार को वह किसी काम से बंडा गया था। वापस घर आते समय रास्ते में कंबाइन खड़ी थी, जिससे निकलने में दिक्कत हो रही थी। उसने कंबाइन हटाने को कहा तो गांव पोहकरापुर के मनजीत सिंह और नवजोत सिंह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed