{"_id":"68fa7102b5019cb6930bc0ee","slug":"cricket-league-to-provide-platform-to-young-players-from-rural-areas-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155814-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्रामीण इलाके के युवा खिलाड़ियों को मंच देने के लिए होगी क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्रामीण इलाके के युवा खिलाड़ियों को मंच देने के लिए होगी क्रिकेट लीग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण इलाके में क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंडर-14 क्रिकेट लीग का आयोजन जलालाबाद तहसील में किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के जरिये खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण इलाके के खिलाड़ियों को मंच नहीं मिल पाता है। बेहतर खेलने के बावजूद मार्गदर्शन नहीं होने से उनकी प्रतिभा दम तोड़ देती है। ऐसे खिलाड़ियाें को चिह्नित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने जलालाबाद तहसील में अंडर-14 क्रिकेट लीग कराने का निर्णय किया है।
कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में होने वाली लीग की जिम्मेदारी रजत शर्मा को दी गई है। इसमें टीमों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें निखारा जाएगा। प्रतियोगिता छह नवंबर से प्रारंभ होगी, साथ ही एसोसिएशन से जुड़ी अकादमी को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, स्थानीय एसोसिएशन के सचिव आलोक मिश्रा, अध्यक्ष बीबी जौहरी, फिरोज, वत्सल आदि मौजूद रहे।