फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Created awareness about the adverse consequences of social evils like the dowry system.

Shahjahanpur News: दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया

Sat, 10 Oct 2026 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about the adverse consequences of social evils like the dowry system.
जीएफ कॉलेज में कार्यशाला में बोलते डॉ.फैयाज अहमद। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से जागरूकता अभियान के अंतर्गत दहेज प्रथा विरोधी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवियों को दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए इसके उन्मूलन का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है। केवल कानून बनाने से इस कुप्रथा का स्थायी समाधान संभव नहीं है, बल्कि सामाजिक मानसिकता में बदलाव लाना भी जरूरी है। मुख्य वक्ता डॉ. आयशा जेबी ने कहा कि दहेज प्रथा को समाप्त करने की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दरख्शां बी ने आभार जताया। एनएसएस अधिकारी डॉ. निजामुद्दीन खान, डॉ. रईस अहमद, डॉ. रजा रसूल का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed